बिना स्टफिंग के बनाएं लिक्विड गोभी पराठा, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी 

Updated at : 23 Mar 2026 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
Liquid Gobhi Paratha

लिक्विड गोभी पराठा (इमेज-इंस्टाग्राम@aruna_vijay_masterchef)

Liquid Gobhi Paratha: अगर आप भी पराठे खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें शेफ अरुणा विजय के इंस्टाग्राम अकाउंट @aruna_vijay_masterchef पर शेयर लिक्विड गोभी का पराठा.

विज्ञापन

Liquid Gobhi Paratha: आलू, गोभी और मटर के स्टफ्ड पराठे तो आपने कई बार खाए होंगे, जो हर किसी को बहुत पसंद आते हैं. खाने में अगर बना हो पराठा, तो इसका नाम सुनते ही कई लोग खुश हो जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको स्टफ्ड पराठा नहीं, बल्कि टेस्टी और आसान लिक्विड गोभी पराठा बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाना बेहद आसान है और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है. 

पराठा बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?

• फूलगोभी – 1 मध्यम आकार की

• पनीर – 50 ग्राम

• हरा धनिया – 1 मुट्ठी

• हरी मिर्च – 2

• अदरक – 1 इंच

• बेसन – 1½ चम्मच

• गेहूं का आटा – 1 चम्मच

• अजवाइन – आधी छोटी चम्मच

• गरम मसाला – 1 छोटी चम्मच

• हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच

• लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच

• धनिया पाउडर – आधी छोटी चम्मच

• नमक – स्वादानुसार

• पानी – जरूरत अनुसार (घोल बनाने के लिए)

• मक्खन – 1 ½ छोटी चम्मच

पराठा बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले फूलगोभी को 2–3 मिनट के लिए उबाल (ब्लांच) लें, फिर पानी निकालकर अच्छे से छान लें और चॉपर में दरदरा काट लें (पेस्ट न बनाएं). 
  • अब इसमें पनीर, हरी मिर्च, हरा धनिया और अदरक डालकर एक बार हल्का सा चला लें जिससे सब मिक्स हो जाए. 
  • इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें बेसन, गेहूं का आटा, सारे मसाले और नमक डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. 
  • अब तवा गरम करें और इसमें हल्का सा चिकना (ग्रीस) करें. अब एक कलछी पराठा का घोल डालकर हल्के हाथ से मोटा गोल फैलाएं. 
  • इसे धीमी आंच पर पकाएं और किनारे से लेकर ऊपर में मक्खन लगाएं. फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छे से सेकें. 
  • गरमा गरम पराठे के ऊपर से थोड़ा मक्खन डालकर अचार के साथ परोसें. 

शेफ की बताई कुछ टिप्स 

  • घोल को गाढ़ा रखें और तवे पर धीरे-धीरे फैलाएं, बहुत पतला न करें वरना पराठा पलटते समय टूट सकता है. 
  • हमेशा हल्के धीमी आंच पर पकाएं, इससे बाहर से कुरकुरा और अंदर से अच्छी तरह पका रहेगा. 
  • अगर घोल पतला हो जाए तो थोड़ा बेसन या आटा डालकर उसे फिर से गाढ़ा कर लें. 

यह भी पढ़ें- Homemade Murmura Chivda: शाम की चाय के साथ ट्राई करें परफेक्ट मुरमुरा चिवड़ा, घर पर बनाएं कुरकुरा स्नैक

यह भी पढ़ें- Restaurant Style Paneer Butter Masala: घर की किचन में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला, स्वाद जो सबका दिल जीत ले

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola