राजीव को राज्य में सातवां तो जिले में मिला दूसरा स्थान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Mar 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
राजीव को राज्य में सातवां तो जिले में मिला दूसरा स्थान

राजीव को राज्य में सातवां तो जिले में मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन

– धर्मपुर गांधी उवि छात्र राजीव व छात्रा रश्मि कुमारी को शिक्षकों ने किया सम्मानित समेली प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय कृष्णा नगर के छात्र पूर्वी चांदपुर निवासी राजीव कुमार मंडल ने बिहार राज्य टॉपर में सातवां रैंक 483 अंक प्राप्त किया है. कटिहार जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. पूर्वी चांदपुर निवासी स्व विश्वनाथ मंडल का पुत्र, माता सोना देवी जो खेती कर परिवार का भरण पोषण करती है. शनिवार को सफल छात्र राजीव कुमार मंडल 483 व 460 अंक प्राप्त की रश्मि कुमारी को विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया. विद्यालय प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार साह ने सफल छात्र को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे. बरारी विधायक विजय सिंह, बीडीओ सत्येंद्र सिंह, प्रमुख अनुकंपा कुमारी, संतोष कुमार पप्पू, मुखिया रंजन देवी ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन