बारिश से मक्का की बुवाई में विलंब, किसानों की बढ़ी चिंता

बारिश से मक्का की बुवाई में विलंब, किसानों की बढ़ी चिंता
कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को मोंथा तूफान का असर देखने को मिला. सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा. जिससे जनजीवन पर भी असर पड़ा. लगातार हो रही बारिश से खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है. मक्का के किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसान शिव शंकर शाह ने बताया कि पहले से ही मक्का की बुआई के लिए खेत तैयार थे. लेकिन बारिश के कारण खेतों में पानी भर जाने से अब कम-से-कम आठ दिन बाद ही बुआई संभव हो पायेगी. मौसम की इस मार से किसानों में चिंता बढ़ गई है. क्योंकि विलंब होने से फसल उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




