रेलवे ने माल लोडिंग में 3.5% की वृद्धि हासिल की

Updated at : 12 Oct 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ने माल लोडिंग में 3.5% की वृद्धि हासिल की

रेलवे ने माल लोडिंग में 3.5% की वृद्धि हासिल की

विज्ञापन

कटिहार रेलवे अपने ग्राहकों की सेवा तथा आवश्यक वस्तुओं की शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे अथक प्रयास कर रहा है. इस वित्तीय वर्ष के सितंबर माह तक एनएफ रेलवे के कटिहार रेल मंडल सहित अन्य रेल मंडलों में 5.557 मिलियन टन (एमटी) लोडिंग करने में सफलता हासिल की है. जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.5% की वृद्धि को दर्शाता है. सितंबर माह में कई सामग्रियों के माल लोडिंग में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी. सीमेंट लोडिंग में 48.1%, कोयला लोडिंग में 133.3%, कंटेनर लोडिंग में 21.4% और पीओएल लोडिंग में 20.1% की वृद्धि हुई. इसके अतिरिक्त, अन्य क्षेत्रों में बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में जैसे स्टोन चिप्स में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 100% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी. माल लोडिंग में निरंतर वृद्धि इस क्षेत्र में बढ़ती आर्थिक गतिविधि को दर्शाता है. इस बढ़ती प्रवृत्ति ने न केवल इस क्षेत्र की आर्थिक परिदृश्य को सुदृढ़ किया है. बल्कि एनएफ रेलवे के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. तकनीकी प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है. जिसका उद्देश्य सेवा विश्वसनीयता और दक्षता को बढ़ाना है तथा माल परिवहन में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करना है. कपिंजल किशोर शर्मा, मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन