असहाय बच्चों के बीच अनोखे अंदाज में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

Updated at : 19 Jun 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
असहाय बच्चों के बीच अनोखे अंदाज में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

असहाय बच्चों के बीच अनोखे अंदाज में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

विज्ञापन

– कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन कटिहार कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष सह सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन सदर विधानसभा के मनिया स्थित अनाथ आश्रम में और सहायक बच्चों के बीच सेवा दिवस के रूप में मनाया. इस दौरान सर्वप्रथम अनाथ आश्रम में रह रहे सैकड़ों बच्चों के बीच केक काटकर राहुल गांधी के लंबी उम्र होने और स्वस्थ रहने की कामना की. उसके पश्चात सैकड़ों बच्चों के बीच सामूहिक भोज का आयोजन किया. बच्चों को पूड़ी खीर, सब्जी, मिठाई का भोज ग्रहण कराया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि जननायक राहुल गांधी ही नहीं बल्कि प्रियंका गांधी सोनिया गांधी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी बच्चों से काफी लगाव था. वह बच्चों से काफी प्यार करते थे. इसीलिए बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू भी कहते थे. आज जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन अनाथ आश्रम में रह रहे सैकड़ों असहाय बच्चों के बीच सेवा दिवस के रूप में मनाया गया. अनाथ आश्रम के संचालक को आश्वासन दिया कि पार्टी की ओर से हमेशा हर संभव मदद की जायेगी. सुनील कुमार यादव ने कहा कि राहुल गांधी गरीब, किसानों, मजदूरों व दलितों के सच्चे हितैषी है. छात्र- युवाओं के आदर्श हैं आज उनके जन्मदिन पर ईश्वर से प्रार्थना है कि वह हमेशा स्वस्थ रहे और जल्द देश का कमान संभाले. महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंजुमन कौसर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जब से घोषणा किया है कि बिहार में सरकार बनने के बाद माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 प्रतिमा दिया जायेगा. तब से महिलाएं भी चाहती हैं कि जल्द राहुल गांधी देश की कमान संभाले और आज उनके जन्मदिन पर सभी महिलाएं भी उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं. मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय कुमार सिंह, सउद आलम, संजय कुमार सिंह, प्रहलाद गुप्ता, अवधेश मंडल, फिरोज कुरैशी, नगर अध्यक्ष रिंकू मिश्रा, पंकज तम्बाकूवाला, कुमार गौरव, पप्पू कस्यप, शम्भू शरण गुप्ता, विनय मंडल, रामप्रसाद कुशवाहा, सुबोध यादव, रवि यादव सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन