19 सितंबर से होगी 11वीं कक्षा की त्रैमासिक परीक्षा

19 सितंबर से होगी 11वीं कक्षा की त्रैमासिक परीक्षा
कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 11वीं की त्रैमासिक, नौवीं, दसवीं व 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. समिति की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 11वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की त्रैमासिक परीक्षा व 12वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 19 सितंबर से शुरू होगी. यह परीक्षा 27 सितंबर तक चलेगी. नौवीं और दसवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा 24 सितंबर से शुरू होगी. 26 सितंबर तक चलेगी. समिति ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर दिशा निर्देश दिया है. समिति ने कहा परीक्षा के आयोजन के लिए 12 से 17 सितंबर के बीच प्रश्न पत्र जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




