प्लस टू प्रोजेक्ट कउवि कोढ़ा में त्रैमासिक परीक्षा आयोजित

Updated:
विज्ञापन
प्लस टू प्रोजेक्ट कउवि कोढ़ा में त्रैमासिक परीक्षा आयोजित

प्लस टू प्रोजेक्ट कउवि कोढ़ा में त्रैमासिक परीक्षा आयोजित

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, कोढ़ा में इन दिनों त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में चल रही है. शनिवार को वर्ग 9 और 10 के छात्रों की गणित व अंग्रेजी की परीक्षा हुई. वर्ग 12वीं के विद्यार्थियों ने इतिहास और संगीत विषय की परीक्षा दी. विद्यालय परिसर में अनुशासन का माहौल देखने को मिला. विद्यालय प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में परीक्षा को सफल बनाने के लिए शिक्षक सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं. परीक्षा की निगरानी व अनुश्रवण कार्य में सहायक शिक्षक पंकज जायसवाल, खुशबू भारती, अंशुमन कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार, अमित कुमार, संजय कुमार, कौशल झा, पवन कुमार झा, कृष्ण कुमार, फिरदौस आलम, ब्रजमोहन गुरुमैता, शमीम अख्तर, अभिषेक राय, सुभाष यादव सहित अन्य शिक्षक तत्परता से लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन