पूर्णिया प्रमंडल टीम ने दरभंगा टीम को हराया

Updated at : 24 Nov 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया प्रमंडल टीम ने दरभंगा टीम को हराया

पूर्णिया प्रमंडल टीम ने दरभंगा टीम को हराया

विज्ञापन

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बेथल मिशन कटिहार के पांच खिलाडियों का रहा बेहतर प्रदर्शन कटिहार खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन बेगूसराय की ओर से राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडली) अंडर 17 बालक विद्यालय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में पूर्णिया, भागलपुर, तिरहुत, मुगैर, कोसी, पटना प्रमंडल भाग लिया. पूर्णिया प्रमंडल से कटिहार के बेथल मिशन स्कूल कटिहार के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया था. जिसमें गंगा सोरेन, मिक्का मुर्मू, सिमोन हेंब्रम, विकास मुर्मू, प्रेम बेसरा इनके अथक प्रयास तथा शारीरिक शिक्षक अमित कुमार और टीम मैनेज़र अभिषेक टुडू के मार्गदर्शन में पूर्णिया प्रमंडल बनाम दरभंगा प्रमंडल में फाइनल मुकाबला हुआ. जिसमें पूर्णिया प्रमंडल के खिलाड़ी ने जीतकर कटिहार जिला के साथ साथ पूर्णिया प्रमंडल का भी नाम रौशन किया है. इस उपलब्धि को देख कर बेथल मिशन स्कूल कटिहार के डायरेक्टर सौरभ सामवेल तथा प्रधानाध्यापिका बादालीन सामवेल, शारीरिक शिक्षक अमित कुमार, फुटबॉल संघ कटिहार के सचिव दिलीप कुमार साह ने सभी छात्रों को बधाई दी. उसके उज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन