चार साल पहले लाखों की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय का नहीं मिल रहा लाभ

Updated at : 09 Oct 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
चार साल पहले लाखों की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय का नहीं मिल रहा लाभ

चार साल पहले लाखों की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय का नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन

कटिहार शहर के वार्ड नंबर 19 स्थित लड़कनियां हरिजन टोला में चार साल पहले लाखों रुपये की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय आज तक लोगों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो पाया है. विभागीय लापरवाही कहे या उदासीनता, लेकिन 14वें वित्त आयोग के तहत बने इस शौचालय पर आज भी ताला लटका हुआ है. वर्ष 2019 में तत्कालीन नगर निगम के मेयर रहे विजय सिंह ने पूरे तामझाम के साथ इस पब्लिक शौचालय की आधारशिला रखी थी. अगले वर्ष 2020 में यह शौचालय बनकर पूरी तरह से तैयार भी हो गया. चार वर्ष बीत जाने के बाद भी इसका उद्घाटन नहीं हो पाया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से न तो अब तक इसका उद्घाटन किया गया. न ही किसी अधिकारी ने इसकी स्थिति जानने की कोशिश की. स्थानीय निवासी जोगी बांसफोर, श्याम कुमार, रॉकी मल्लिक, करण बांसफोर सहित कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि अगर यह शौचालय चालू हो जाता, तो टोला के सैकड़ों लोगों को बड़ी राहत मिलती. हरिजन टोला में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार रहते हैं. जिनके घरों में निजी शौचालय नहीं हैं. इन लोगों को आज भी खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ता है. यदि निगम इस पब्लिक शौचालय को चालू कर दें, तो यह क्षेत्र के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी. लोगों को काफी राहत मिलेगी. चार साल से बंद पड़ा यह पब्लिक शौचालय आज सिर्फ एक अनुपयोगी इमारत बनकर रह गया है. लोगों का आरोप है कि निर्माण के बाद अधिकारियों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द इस शौचालय का उद्घाटन कर लोगों के उपयोग में लाने की मांग की. ताकि क्षेत्र के गरीब परिवारों को इसका सीधा लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन