धरती आबा जनभागीदारी अभियान योजना 30 जून तक होगा

Updated at : 20 Jun 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
धरती आबा जनभागीदारी अभियान योजना 30 जून तक होगा

धरती आबा जनभागीदारी अभियान योजना 30 जून तक होगा

विज्ञापन

बलरामपुर बलरामपुर प्रखंड के आवासित अनुसूचित जाति बहुल गांवों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. धरती आबा जनभागीदारी अभियान योजना 18 जून से 30 जून तक बलरामपुर प्रखंड के साथ-साथ पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर मिशन मोड में संचालित की जा रही है. उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदायों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ सुलभ कराना व उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना है. बलरामपुर प्रखंड के 7 पंचायत बलरामपुर, लोहागाड़ा, फतेहपुर, भिमियाल, शरीफनगर, सिंहागांव, शाहपुर पंचायत के चयनित 26 ग्रामों में विशेष लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन लगातार जारी है. शिविरों में बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग अपना आवेदन लेकर पहुंच रहे. उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने वाले इस अभियान का उद्देश्य वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में लाना है. प्रशासन द्वारा इस अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है. बलरामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा जन जातीय आंदोलन अभियान शुरू किया है. जन जातीय गौरव वर्ष के तहत एक प्रमुख पहल है. भारत के जन जातीय गौरव वर्ष की विरासत, संस्कृति और योगदान का सम्मान शुरू किया है. राशन कार्ड, आवास योजना, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कौशल विकास, विश्वकर्मा योजना, विभिन्न प्रकार के पेंशन, स्वास्थ्य व कृषि विभाग की योजना, हर घर नल जल सहित अन्य संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन