ठंड व सर्द हवा से बच्चे व वृद्ध को बचायें, डॉ संजीव

Updated:
विज्ञापन
ठंड व सर्द हवा से बच्चे व वृद्ध को बचायें, डॉ संजीव

ठंड व सर्द हवा से बच्चे व वृद्ध को बचायें, डॉ संजीव

विज्ञापन

बलिया बेलौन मौसम में व्यापक परिवर्तन होने व सर्द भरी पछुवा हवा चलने से तापमान अचानक कम हो जाने से इस का सब से अधिक प्रभाव बच्चे वह वृद्ध व्यक्तियों पर पड़ रहा है. उक्त बातें अंश नर्सिंग होम सालमारी के डॉ संजीव कुमार ने बताते हुए कहा की बच्चों को जहां निमोनिया होने का खतरा रहता है. वृद्ध व्यक्तियों में सांस फुलने की समस्या अधिक होती है. यह जानलेवा भी साबित हो सकता है. ठंड में लोगों को सुबह और शाम में घरों से निकलने में परहेज करने की जरूरत है. अत्यधिक ठंड के दौरान हाई ब्लड प्रेशर वाले को भी ठंड से बचने की जरूरत है. इस दौरान गर्म कपड़ों का प्रयोग करें. घर में अलाव की व्यवस्था हो, गर्म भोजन एवं उबाला हुआ पानी पीने से कुछ हद तक बचा जा सकता है. हाई ब्लड प्रेशर वाले व्यक्ति को नियमित ब्लड प्रेशर की जांच करनी चाहिए. नहाने के दौरान पहले पैर, हाथ,बदन को भिगाना चाहिए. माथे पर पानी डालना चाहिए. तापमान अत्यधिक कम हो जाने के कारण ब्रेन हेमरेज, हार्ट ब्लॉग होने का खतरा सब से अधिक रहता है. इस तरह के मरीजों को चिकित्सक से सम्पर्क करने की सलाह दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन