बंद दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

बंद दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
विज्ञापन
हार्डवेयर, पार्लर व मोबाइल दुकान को पहुंची भारी क्षति, दमकल कर्मियों और स्थानीय युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
मनिहारी. मनिहारी रेलवे गेट के समीप मंगलवार की रात एक बंद दुकान में अचानक भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने आसपास की कई अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में तीन से चार दुकानें पूरी तरह जल गयी हैं. अगलगी की भयंकर सूचना मिलते ही दुकान मालिक विवेका चौधरी सहित अन्य दुकानदार और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे.दमकल टीम व स्थानीय युवाओं ने बुझायी आग
घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग व मनिहारी थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस की टीम व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय साहसी युवाओं ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने के काम में तत्परता से मदद की. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान
इस भीषण अगलगी में एक हार्डवेयर की दुकान, एक लेडीज पार्लर और मोबाइल दुकानों को भारी क्षति पहुंची है. दुकानों के भीतर रखा सारा कीमती सामान, काउंटर व दस्तावेज जलकर खाक हो गये हैं. पीड़ित दुकानदारों के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है.शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
रात के वक्त दुकानें पूरी तरह बंद थीं, इसलिए शुरुआती तौर पर बिजली के शार्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है. हालांकि, अभी तक अगलगी के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. मनिहारी थाना पुलिस मौके पर डटी रही और पीड़ित दुकानदारों से पूछताछ कर नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ मामले की जांच में जुट गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










