प्रियांशु ने 487 अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान लाया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Mar 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियांशु ने 487 अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान लाया

प्रियांशु ने 487 अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान लाया

विज्ञापन

आजमनगर आजमनगर प्रखंड के आजमनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर सात निवासी तेज़ नारायण बौशाक के पुत्र प्रियांशु रंजन ने बिहार बोर्ड के 10वीं परीक्षा में 487 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार सहित जिले वासियों का नाम रोशन किया है. प्रियांशु रंजन के माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं. माता संजू कुमारी जो प्राथमिक विद्यालय कामत कन्हरिया में सहायक शिक्षका के रूप में कार्यरत हैं तो दूसरी तरफ जिस स्कूल में प्रियांशु रंजन की पढ़ाई लिखाई हुई है. उस स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रियांशु रंजन के पिता तेज नारायण बोशाक हैं. रघुनंदन केसरी उच्च विद्यालय आजमनगर के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रियांशु रंजन को 10वीं परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा था. बिहार बोर्ड के 10वीं परीक्षा का परिणाम आते ही माता-पिता सहित सभी शिक्षकों ने पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किये प्रियांशु रंजन को बधाई देते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. प्रियांशु रंजन ने कहा कि आगे पढ़ लिख कर देश की सेवा करने के लिए इंजीनियर बनना चाहता है. साथ ही क्षेत्र के सभी छात्र एवं छात्राओं को पूरे लगन के साथ पढ़ने लिखने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन