राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की तैयारी की कवायद तेज

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की तैयारी की कवायद तेज
30 मई से 1 जून को मुंगेर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर जिले में कवायद तेज खिलाड़ियों के चयन को लेकर लगाया जाएगा 20 अप्रैल को शिविर कटिहार 36 वां बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप मुंगेर में होने वाला है, इसको लेकर कटिहार जिले में भी तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है. जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय ताइक्वांडाे प्रतियोगिता 30 मई से 1 जून 2025 तक इंडोर स्टेडियम फोर्ट ऐरिया मुंगेर में होना है, इसमें भाग लेने के लिए कटिहार जिला से भी खिलाड़ी जायेंगे. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कटिहार जिला ताइक्वांडो टीम का गठन करने के लिए 20 अप्रैल रविवार को स्थानीय टाउन क्लब कटिहार में एक चयन शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें विभिन्न वर्ग में करीब 50 से 70 प्रतिभागी भाग लेंगे, ट्रॉयल प्रतियोगिता में 12-14 वर्ग आयु, 14-17 वर्ग आयु और 17 वर्ष से ऊपर सीनियर वर्ग का चयन किया जाना है. अपने अपने वर्ग में चयनित होंगे, करीब पच्चीस से तीस के बीच खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा, उसके बाद उनलोगाें को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए अवसर प्राप्त होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




