ईद उल फितर की तैयारी पूरी, आज मनाया जायेगा ईद, ईदगाह में पढ़ी जायेगी नमाज

ईद उल फितर की तैयारी पूरी, आज मनाया जायेगा ईद, ईदगाह में पढ़ी जायेगी नमाज
बलिया बेलौन रमजान के 29वीं रोजा के बाद ईद के चांद का दिलदार होने पर सोमवार को ईद उल फितर मनायी जायेगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. ईदगाहों की साफ- सफाई, रंग रोंगन कराया गया है. बेलौन मुखिया सह ईदगाह कमेटी के मेराज आलम ने बताया की नंदियार पैलापुर ईदगाह में सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी. बलिया बेलौन पंचायत के हरनाथपुरा, सीहपुर, शिकारपुर, मरया ईदगाह में नौ बजे तक ईद की नमाज संपन्न होने की जानकारी दी. उनासो पचगाछी मुखिया हाजी एजाजुल हक ने कहा की पचगाछी, मीनापुर में ईद नमाज की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन, मुखिया पति अरब आलम ने बताया की कोर्रा हाट, शेखपुरा, निस्ता आदि ईदगाह में ईद नमाज की तैयारी पूरी कर ली गयी. नाहिद आलम ने जानकारी दी कि मुकररी कमालपुर ईदगाह में 7.30 बजे, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन ने बताया की भैंसबंधा ईदगाह में 8.15 बजे, चनदहर मुखिया रागीब शजर ने बताया की बघवा कलदासपुर, मीनापुर, चनदहर अलहणडा खाड़ी आदि ईदगाह में तैयारी पूरी है. मधाइपुर मुखिया असरार अहमद ने जानकारी दी कि बनियटोली ईदगाह में 7.45 बजे, रेयापुर से अफरोज आलम, बीझारा से हसनैन रेजा आदि ने बताया की सभी ईदगाहों में शांति के माहौल में ईद नमाज की तैयारी पूर्ण है. इस अवसर पर बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष दिलशाद खान दल बल के साथ गस्ती में रहेंगे. ईदगाहों में पुलिस बल, दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




