छठ पर्व को लेकर बारसोई में तैयारी तेज, घाटों की सफाई व सजावट शुरू

छठ पर्व को लेकर बारसोई में तैयारी तेज, घाटों की सफाई व सजावट शुरू
बारसोई आस्था के महापर्व छठ को लेकर बारसोई नगर पंचायत में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. नगर क्षेत्र के दो प्रमुख छठ घाट मौलानापुर छठ घाट व रघुनाथपुर स्थित सद्भावना मैदान छठ घाट पर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य लगातार जारी है. नगर पंचायत प्रशासन ने घाटों की सफाई, गाद निकासी, रास्तों की मरम्मत व रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम गठित की है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि घाटों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जा रही है. ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. साथ ही, पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की गई है कि वे प्लास्टिक सामग्री का प्रयोग न करें. स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना की है. प्रशासन से अनुरोध किया है कि छठ पर्व के बाद भी घाटों की नियमित सफाई और देखरेख जारी रखी जाय.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




