मौसम में बदलाव से मक्का, गेहूं फसल की तैयारी बाधित

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से मक्का, गेहूं फसल की तैयारी बाधित

मौसम में बदलाव से मक्का, गेहूं फसल की तैयारी बाधित

विज्ञापन

कुरसेला मौसम में बदलाव आने से किसानों का मक्का, गेंहू फसल की कटनी और तैयारी बाधित हो गयी है. मक्का, गेहूं की कटनी कर चुके किसानों के फसल तैयारी को लेकर चिंता बढ़ गयी है. तपती धूप के बाद मौसम ने करवट ले लिया है. तेज हवा के साथ बारिश के बूंदा बांदी शुरू हो गयी है. ऐसे में किसानों के लिए फसल को तैयार करना और सुखाना कठिन हो गया है. कटनी कर चुके किसानों के समक्ष फसल खराब होने की आशांका बढ गयी है. क्षेत्र में मक्का, गेहूं फसल के कटनी तैयारी का समय है. फसल तैयारी के लिए मौसम के अनुकूल होने की अनिश्चिता है. परिक्षेत्र का मक्का, गेहुं अहम फसल है. हजारों किसानों ने मक्का, गेहूं की खेती कर रखी है. किसान समय पर फसल को तैयार कर खेती के लाभ लेने के जुगत में लगे थे. मौसम के विपरित परिस्थितियों ने किसानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. अनुमान है कि मौसम अगामी कुछ दिनों तक बिगड़ा रह सकता है. बल्थी महेशपुर गांव के किसान सुशील कुमार सिंह, मलेनियां गांव के किसान दिनेश्वर मंडल, तीनघरिया गांव के किसान बरुण मंडल ने बताया कि फसल कटनी तैयारी के समय मौसम में इस तरह का बदलाव बहुत कम देखा गया है. किसानों ने बताया कि पके फसल में बारिश का पानी पड़ने से वजन कम होने से और गुणवत्ता में कमी आ जाती है. इससे फसलों का मूल्य कम मिलता है. उधर तेज हवा से आम लीची के छोटे कच्चे फलों के गिरने से बगान मालिकों व इनके व्यपारियों को नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन