गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा पोष्टिक आहार, आक्रोश

Updated at : 09 Oct 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा पोष्टिक आहार, आक्रोश

गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा पोष्टिक आहार, आक्रोश

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनसी जांच में पोष्टिक आहार का लाभ नहीं मिलने से महिलाओं ने आक्रोश जताया. गर्भवती महिलाओं ने बताया कि एएनसी जांच कार्यक्रम में सभी महिलाओं को माप दंड के तहत फल व पोष्टिक आहार दिया जाता था. कई माह के गर्भवती महिलाओं को फल नहीं मिल रहा है. जिसको लेकर गर्भवती महिलाओं ने आक्रोश व्याप्त है. स्वास्थ्य प्रबंधक ब्रजेश कुमार रंजन ने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिलाओं के बीच तकरीबन पचास रूपए का पोष्टिक आहार वितरण किया जाता है. इस बार किसी कारण वश पोष्टिक आहार वितरण नहीं किया गया. गर्भवती महिलाओं में स्वास्थ विभाग बिहार सरकार के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है. महिलाओं ने शीघ्र जांच कर पोष्टिक आहार वितरण कराने तथा मुफ्त प्रसव कराने की मांग जिला पदाधिकारी से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन