प्रभात फॉलोअप- डंडखोरा थाना कांड: डीआईजी ने थानाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो को किया निलंबित

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात फॉलोअप- डंडखोरा थाना कांड: डीआईजी ने थानाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो को किया निलंबित

प्रभात फॉलोअप- डंडखोरा थाना कांड: डीआईजी ने थानाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो को किया निलंबित

विज्ञापन

– बैकफुट पर डंडखोरा पुलिस आयी फोटो 18 कैप्शन- डंडखोरा थाना में जांच करने पहुंचे डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल, एसपी वैभव शर्मा व अन्य प्रतिनिधि. कटिहार जिले के डंडखोरा थाना पर हमला व पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट के मामले में एक नया मोड़ आ गया है. पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देश पर सोमवार को पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल जांच को लेकर सोमवार को डंडखोरा थाना पहुंचे. इस नौके पर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. डीआईजी ने थाना के सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा. उन्होंने कई स्थानीय पुलिस से भी बातचीत की. जांच पड़ताल के बाद डीआईजी ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से गलती हुई है. इस बीच मामले में जिम्मेदार मानते हुए डीआईजी ने तत्काल प्रभाव से थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश महतो को निलंबित कर दिया है. डीआइजी ने कहा शराब मामले में 24 घंटे से अधिक समय तक युवक को रखा गया थाना में डीआईजी के जांच रिपोर्ट के बाद स्थानीय पुलिस महकमा पूरी तरह बैकफुट पर आ गयी है. डीआईजी ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि पुलिस अधीक्षक, कटिहार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एक कटिहार की उपस्थिति में सोमवार को डंडखोरा थाना पर किये गये पुलिस पर हमला के संबंध में जांच किया गया. जांच के क्रम ज्ञात हुआ कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना में लगे सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन कर बताया गया कि पकड़ाये गये अभियुक्त को 24 घंटे से अधिक समय तक थाना में रखा गया तथा लोगों में यह सूचना प्रेषित हुई कि उसके साथ बुरी तरीके से मारपीट की गयी. जिससे आक्रोश उत्पन्न हुआ. रिपोर्ट में कहा गया है कि अभियुक्त को गश्ती दल द्वारा गिरफ्तार कर रात में लाया गया और उसे थाना सिरिस्ता या हाजत में न रखकर थाना से अलग गार्ड रूम में रखा गया, जो गैर कानूनी है. थानाध्यक्ष की गलत मंशा को दर्शाता है. साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ लोगों के द्वारा यह अफवाह फैलाया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त की हत्या कर दी गयी है. जिससे आक्रोशित होकर लोगों द्वारा थाना पर एवं पुलिस पदाधिकारी व कर्मी पर हमला किया गया. उक्त हमला, घटना के संबंध में थानाध्यक्ष डंडखोरा के पास आसूचना का भी अभाव परिलक्षित हुआ. उक्त घटना से पुलिस की छवि धूमिल हुई है. उस आरोप में पुअनि सह थानाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, कटिहार होगा. पुलिस अधीक्षक किसी योग्य पुलिस पदाधिकारी को थानाध्यक्ष डंडखोरा के पद पर पदस्थापित करेंगे. दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में भाजपा की एक टीम ने सोमवार को नवादा गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन