22 नवंबर से पॉलिटेक्निक के छात्र भरेंगे फॉर्म, दो दिसंबर से परीक्षा

22 नवंबर से पॉलिटेक्निक के छात्र भरेंगे फॉर्म, दो दिसंबर से परीक्षा
– माह दिसंबर 2025 में होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेमेस्टर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं पंचम परीक्षा 2025 ओल्ड एवं न्यू सिलेवश सेमेस्टर प्रथम, तृतीय एवं पंचम ओबीई परीक्षा 2025 ओड एवं पीटीडी सेमेस्टर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पंचम सप्तम परीक्षा 2025 के छात्र- छात्राओं के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर परीक्षा फॉर्म 22 नवम्बर से भराया जायेगा. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ ई रवि कुमार ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद टेक्नाॅलोजी भवन पटना से परीक्षा में शामिल होने के लिए पर्षद के पोर्टल पर परीक्षा प्रपत्र उपलब्ध कराया है. ऑनलाइन आवेदन पात्र छात्र ही भर पायेंगे. जारी पत्र के अनुसार परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. आवेदक ऑनलाइन शुल्क भुगतान 19 से 22 नवम्बर तक कर सकेंगे. 22 से 24 नवम्बर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा जायेगा. 24 नवम्बर से 25 नम्बर तक परीक्षा फॉर्म जांच किये जाने के लिए समय निर्धारित है. 26 से 28 नवम्बर तक प्रवेश पत्र, उपस्थिति सीट, प्रवेश पत्र लिस्ट, ओएमआर डिटेल एवं अन्य प्रपत्रों का डाउनलोड किया जा सकेगा. सैद्धांतिक परीक्षा दो दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक आयोजित होना है. प्रायोगिक परीक्षा होम सेंटर पर 13 से 18 दिसम्बर तक लिया जाना है. इन सभी को लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




