पॉलिटेक्निक पैरेंट्स-लेक्चरर मीटिंग का आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक पैरेंट्स-लेक्चरर मीटिंग का आयोजन

पॉलिटेक्निक पैरेंट्स-लेक्चरर मीटिंग का आयोजन

विज्ञापन

– विद्यार्थियों की उपस्थिति, कक्षा, व परीक्षा के परिणाम पर की गई चर्चा शैक्षणिक प्रगति व व्यवहार के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई कटिहार भेरिया रहिका स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पैरेंट्स-लेक्चरर मीटिंग का आयोजन किया गया. संचालन विद्युत अभियंत्रण विभाग के अध्यक्ष पंकज कुमार मंडल के नेतृत्व में किया. विभिन्न व्याख्याताओं ने छात्रों के अभिभावकों से मुलाकात की. विद्यार्थियों की उपस्थिति, कक्षा परीक्षा के परिणाम, शैक्षणिक प्रगति और व्यवहार के संबंध में विस्तृत चर्चा की. पंकज कुमार मंडल ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है. विद्यार्थियों की नियमित निगरानी कर सकते हैं. कॉलेज का दौरा कर अभिभावक भी प्रसन्न नजर आये. उन्होंने कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की. विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण को लेकर संतोष व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों से फीडबैक फॉर्म भी भरवाये गये. जिनमें उन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किये. यह आयोजन कॉलेज के शिक्षकों की प्रतिबद्धता और समर्पण के कारण सफलता पूर्वक संपन्न हो पाया. कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों में प्रो नोमान, डॉ. मृदुला, डॉ सज्जाद, डॉ नित्यानंद, प्रो मंकार, प्रो राहुल, प्रो रहमान, प्रो गार्गी, डॉ राणा, प्रो अंजलि, प्रो हर्ष, प्रो सुमित, प्रो वरुण, प्रो कुंदन, प्रो सुजीत, प्रो गजानंद शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन