पूजा समिति के लोग रहे सक्रिय, उपद्रवी पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Updated at : 20 Jan 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा समिति के लोग रहे सक्रिय, उपद्रवी पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

बरारी थाना परिसर में अपर थानाध्यक्ष छोटू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सरस्वती पूजा शांति समिति की बैठक पूर्व उप प्रमुख संजू सिंह के संचालन में हुई

विज्ञापन

सरस्वती पूजा कार्यक्रम में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध बरारी. बरारी थाना परिसर में अपर थानाध्यक्ष छोटू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सरस्वती पूजा शांति समिति की बैठक पूर्व उप प्रमुख संजू सिंह के संचालन में हुई. बैठक में बताया कि सरस्वती पूजा समिति पूजा स्थल व राहों पर विशेष निगरानी करते हुए प्रशासन का सहयोग करें. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जिला आदेश में डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. किसी भी प्रकार का अश्लील गाना या गलत ढंग से वाट्सएप पर डालने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. पूजा के दौरान सड़क यातायात बाधित करना जुर्म होगा. बैठक में बताया गया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए रूट के साथ आवेदन देकर पंजीकृत कराना अनिवार्य होगा. प्रशासन ने कहा कि शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में पूजा करें. जदयू नेता शांति समिति की बैठक में पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताया. बताया गया कि जिला में शांति समिति की बैठक में प्रखंड के अधिकारी गये हैं. कई वक्ताओं ने शांति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की. शांति समिति की बैठक में जिला पार्षद गुणसागर पासवान, पूर्व मुखिया नियमातुर रहमान, अमरेन्द्र सिंह संजू, सरपंच प्रतिनिधि बकरुदीन अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि जौहेर आलम, बीस सूत्री सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, जदयू नेता बाबर, अपरथानाध्यक्ष छोटू कुमार, यमुना प्रसाद, मृत्युंजय कुमार सिंह, राकेश रौशन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव, पवन कुमार भारती, राजेश पोदार, हेमंत चौहान, परमजीत सिंह, कर्णवीर, राजीव, रमण, अजीत, विष्णु, राहुल सहित पूजा समिति, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन