एसपी के नतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

एसपी के नतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
कटिहार जिले में शांतिपूर्ण व सोहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण व सोहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन अडिग है. प्रशासनिक तैयारी पुरी कर ली गयी है. एसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में रविवार को नगर थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला. सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह, सदर एसडीओ आलोक चौधरी. नगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, ट्रैफिक अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित नगर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. फ्लैग मार्च नगर थाना से निकाली गयी. जो बाटा चौक होते हुए, राजेंद्र प्रसाद पथ, दुर्गास्थान चौक, पानी टंकी चौक, शिव मंदिर चौक होते हुए शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया. फ्लैग मार्च में कतारबद्ध पुलिस जवान शामिल थे. इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में पुलिस व कानून के प्रति सम्मान एवं हुड़दंगियों व अराजकतत्वों में भय उत्पन्न करना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




