फलका में गांजा तस्करी का खुलासा, 1.9 किलो गांजा और 4.97 लाख रुपये के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस कस्टडी में आरोपी | Prabhat Khabar Network
कटिहार के फलका में पुलिस और एसटीएफ ने छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.9 किलो गांजा और करीब 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
कटिहार : फलका थाना पुलिस और विशेष कार्यबल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के फुलडोभी गांव में छापेमारी कर गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितों के पास से 1.9 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल और 4 लाख 97 हजार 800 रुपये नकद बरामद किये हैं.
आपके शहर में
फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव को सूचना मिली थी कि फुलडोभी गांव में दो व्यक्ति अपने घर से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल और विशेष कार्यबल की टीम ने गांव में छापेमारी की.
पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपित
पुलिस के पहुंचते ही दो संदिग्ध भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में दोनों की पहचान रंजीत कुमार सिंह उर्फ रंजीत सिंह और संजीत कुमार उर्फ संजीत सिंह, दोनों के पिता जवाहर सिंह और निवासी फुलडोभी के रूप में हुई.
इसके बाद पुलिस ने दोनों के घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान 1.9 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और 4 लाख 97 हजार 800 रुपये नकद बरामद हुए. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.
एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बरामद नकदी और मादक पदार्थ के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है.
रंजीत का आपराधिक इतिहास
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित रंजीत कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ फलका थाना में वर्ष 2021 से 2026 तक कई मामले दर्ज हैं. इनमें मारपीट, चोरी, छेड़छाड़, धमकी और अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं. इसके अलावा कुरसेला थाना में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए