लूटे गये एक लाख कोढ़ा पुलिस ने किया बरामद

Updated at : 20 Jun 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
लूटे गये एक लाख कोढ़ा पुलिस ने किया बरामद

लूटे गये एक लाख कोढ़ा पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कैमूर जिले के चर्चित लूटकांड का खुलासा कर दिया है. भभुआ थाना, कैमूर में दर्ज कांड संख्या 488/25 दिनांक 11.06.2025 को दर्ज लूटकांड में लूटे गये एक लाख रुपये को कोढ़ा पुलिस ने अपने सक्रिय सहयोग से बरामद कर लिया. यह बरामदी नया टोला जुरावगंज, थाना कोढ़ा निवासी अभियुक्त राजा यादव, पिता गुल्ला यादव के घर से की गयी. कोढ़ा थाना को कैमूर पुलिस की ओर से सूचना मिली थी कि लूटी गई राशि कोढ़ा क्षेत्र में छुपाये जाने की आशंका है. कोढ़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की. आरोपित के घर से पूरे एक लाख रुपये की नकद राशि बरामद कर ली. बरामद राशि को पूरी विधिक प्रक्रिया के तहत कैमूर पुलिस को सौंप दिया गया है. ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके. इस संयुक्त कार्रवाई से दोनों जिलों की पुलिस के बीच समन्वय और अपराध पर नियंत्रण की प्रतिबद्धता उजागर होती है. कोढ़ा पुलिस की इस तत्परता की सराहना स्थानीय लोगों द्वारा भी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन