पुलिस ने 4.400 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप किया बरामद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 4.400 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप किया बरामद

पुलिस ने 4.400 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप किया बरामद

विज्ञापन

कुरसेला थाना पुलिस ने एनएच 31 गिट्टी प्लांट को समीप से गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है. मामले में पुलिस ने दो तस्करों को दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. तस्करों के गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार तस्करों में मिथुन कुमार पिता रामचन्द्र मंडल, समेली चकला मोला नगर निवासी सहित नंद किशोर कुमार पिता अनिल कुमार मंडल समेली निवासी शामिल हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने टोटो सवार से प्रतिबंधित 4.400 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है. गिरफ्तार तस्करों को कानुनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन