विधानसभा चुनाव को लेकर पोठिया पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव को लेकर पोठिया पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च
फलका पोठिया थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, भय मुक्त व निष्पक्ष कराने को लेकर थाना क्षेत्र के कई गांव में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाली गयी. फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष नवीन कुमार कर रहे थे. फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र से निकल कर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव व मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाली गयी. कई संवेदनशील ठिकानों पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की गयी. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव पोठिया थाना क्षेत्र में भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे सहित ग्रामीण सड़कों पर वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है. साथ ही थाना क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




