पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, वाहनों की गहनता से जांच

Updated:
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, वाहनों की गहनता से जांच

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, वाहनों की गहनता से जांच

विज्ञापन

कटिहार पश्चिम बंगाल में द्वितीय चरण के विधानसभा चुनाव 29 अप्रैल को होनी है. जिसे लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर सोमवार को जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है. पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. बंगाल की सीमा से सटे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है. ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके. जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्र बारसोई अनुमंडल के बलरामपुर, तेलता, सुधानी, आबादपुर, आजमनगर, रोशना में जगह-जगह चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं. इन चेकपोस्टों पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है. पहचान पत्र की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है. जिससे बाहरी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. इसके साथ ही वाहनों की सघन जांच अभियान भी तेज कर दिया गया है. दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है. डिक्की, बैग और अन्य सामानों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अवैध हथियार, नकदी, शराब या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बंगाल ले जाने की फिराक में तो नहीं है. एसपी के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं. इसके अलावा रात के समय विशेष सतर्कता बरती जा रही है और प्रमुख मार्गों की घेराबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन