पुलिस ने अभियान चलाकर 13 शराबियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 22 Sep 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने अभियान चलाकर 13 शराबियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अभियान चलाकर 13 शराबियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा नशाखोरी व अपराध पर नकेल कसने के उद्देश्य से कोढ़ा थाना पुलिस ने रविवार की रात विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की. अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 13 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया. प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया. गश्ती दल ने संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की. कई युवक नशे की हालत में पाये गये. सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया. मेडिकल जांच के बाद उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने कहा, नशाखोरी से असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है. इसलिए थाना क्षेत्र में ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन