आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की पुलिस ने दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की पुलिस ने दी चेतावनी

आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की पुलिस ने दी चेतावनी

विज्ञापन

-जिले के विभिन्न थाना में गुंडा परेड का किया गया आयोजन कटिहार एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को गुंडा परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान आपराधिक प्रवृत्ति वाले चिन्हित व्यक्तियों की गतिविधियों की समीक्षा कर उन्हें कानून-व्यवस्था के दायरे में रखने संबंधी निर्देश दिया. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश जिले के विभिन्न थाना में गुंडा परेड का आयोजन किया गया. गुंडा परेड के लिए सूची के आधार पर आरोपित एवं संदिग्ध व्यक्तियों को थाना परिसर में बुलाकर उनकी पहचान सत्यापित की गयी. साथ ही उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों, लंबित मामलों और वर्तमान गतिविधियों को लेकर पूछताछ की गयी. अधिकारियों ने परेड में शामिल लोगों को अपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी. इस दौरान पुलिस ने उपस्थित आरोपितों का मोबाइल नंबर व पता सत्यापन तथा पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी अपडेट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन