वाहन चेकिंग अभियान चलाती पुलिस

Updated:
विज्ञापन
वाहन चेकिंग अभियान चलाती पुलिस

वाहन चेकिंग अभियान चलाती पुलिस

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान कटिहार-पूर्णिया फोरलेन सड़क पर रौतारा पुलिस प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया. चेकिंग अभियान के दौरान विशेष रूप से बिना हेलमेट, गाड़ी के कागजातों की अनुपस्थिति, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन जैसे मामलों पर कार्रवाई की गयी. पुलिस की इस कार्रवाई में बाइक चालकों से कुल 6000 रुपये का चालान वसूला गया. थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि यह अभियान जिला प्रशासन के निर्देश पर किया गया है. आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार के चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन