पुलिस ने छापेमारी कर 89 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Updated at : 07 Sep 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी कर 89 आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर 89 आरोपितों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार जिले में गंभीर काडों में गिरफ्तारी को लेकर एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान जारी है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर शनिवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना में दर्ज कांड के फरार आरोपित, न्यायालय के आदेश पर जारी जमानतीय व अजमानतीय वारंट, मध निषेधाज्ञा को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बलों के सहयोग से छापेमारी कर कुल 89 आरोपितों को पकड़ा. एसपी कार्यालय के अनुसार थाना में दर्ज कांड में पुलिस ने 66 अभियुक्त को गिरफ्तार किया. जमानतीय वारंट में 23 लोगों पर कार्रवाई की गयी. हत्या के दर्ज मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से जिले में चलाए गए सघन वाहन चकिंग अभियान में 8.89 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन