विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Updated at : 12 Sep 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा

विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन

डंडखोरा स्थानीय पुलिस लगातार क्षेत्र में मद्य निषेध अभियान को सफल बनाने के लिए जुटे हुए है. इस दौरान शुक्रवार को पुलिस ने 26 लीटर 340 एमएल विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही तस्करी मे प्रयुक्त दो बाइक को भी जब्त किया है. थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग विदेशी शराब लेकर बाइक से जा रहे थे. प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र अंतर्गत मधैली गांव से तीन तस्कर को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. दो बाइक को भी जब्त किया गया. पकड़े गये तस्करों की पहचान छोटू कुमार पिता सुरेन्द्र प्रसाद यादव सा बेलवा, थाना मुफस्सिल रानीपतरा जिला पूर्णिया, नरेश कुमार खरवार पिता स्व लखन खरवार ग्राम नावादा थाना हसनगंज जिला कटिहार एवं सैरूल हक पिता अब्दुल रक़ीब ग्राम रामपुर डुबनिया थाना मुफस्सिल रानीपतरा जिला पूर्णिया के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत थाना मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन