पुलिस ने दो महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :18 Apr 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने दो महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कुरसेला थाना कांड संख्या 81/25 युवक हत्या कांड के तीन नामजद प्राथमिकी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. न्यायिक हिरासत में भेजे गये आरोपियों में थाना क्षेत्र के डुमरिया ग्राम निवासी मिथिलेश सिंह, रमनी देवी, कल्याणी देवी शामिल हैं. हत्या घटना के तीनों आरोपियों में क्रमश पति पत्नी व पुत्री शामिल हैं. थाना क्षेत्र के डुमरिया पुरबटोला गांव मे ससुराल आये युवक विक्की कुमार उर्फ विकास के संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी थी. घटना बावत मृतक के पिता निरंजन मंडल पूर्णिया भवानीपुर बभनचक्का निवासी ने पुत्र के मौत को लेकर इनके ससुराल पक्ष के दो महिला सहित तीन को नामजद आरोपी बनाते हुये कुरसेला थाना में मामला दर्ज कराया था.पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन