हत्या आरोपित को पुलिस ने बंगाल से किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हत्या आरोपित को पुलिस ने बंगाल से किया गिरफ्तार

हत्या आरोपित को पुलिस ने बंगाल से किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार कचना थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. कचना थाना में दर्ज कांड संख्या 41/25 के प्राथमिकी अभियुक्त मजिफुल पिता स्व तुरा कचना निवासी हत्या के आरोप में फरार चल रहा था. इसी दौरान कचना थाना अध्यक्ष को उसके बंगाल में होने की सूचना मिली. इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को देते हुए पुलिस टीम ने पश्चिमबंगाल के सिलीगुड़ी में छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. इसके पश्चात कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे कचना लेकर पहुंचे तथा अग्रतर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन