अमरजीत हत्याकांड के लाइनर को पुलिस ने दबोचा

Updated at : 10 Oct 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
अमरजीत हत्याकांड के लाइनर को पुलिस ने दबोचा

अमरजीत हत्याकांड के लाइनर को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन

– घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी तेज कटिहार अमरजीत चौधरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी शिखर चौधरी ने शुक्रवार को कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा, 27 सितंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन नहर के पास अमरजीत चौधरी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक की मां के बयान पर थाना में अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी थी. उक्त हत्याकांड के उद्वेदन को लेकर सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने दो लाइनर राहुल पासवान, पिता दिलीप पासवान, शीतला स्थान निवासी एवं मुकेश तिवारी उर्फ जैकी तिवारी, पिता प्रहलाद तिवारी, रजत टोला मिरचाईबाड़ी निवासी को गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस ने आरोपितों से सघनता से पूछताछ की तो हत्याकांड में अपनी संलिप्तता बतायी. अमरजीत की सारी जानकारी अपराधियों को दी थी. इसके पश्चात ही अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. एसपी ने बताया कि अनुसंधान में यह बात सामने आई कि अमरजीत प्रॉपर्टी डीलर था. सिमड़ाबागान की जमीन को लेकर कई लोगों से विवाद चल रहा था. इस विवाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मुख्य साजिशकर्ता की पहचान कर ली गई है. इसमें एक प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल है. अनुसंधान के क्रम में कुछ आरोपित के नाम सामने आये हैं. घटना में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मुकेश तिवारी उर्फ जैकी तिवारी पर पूर्व से ही सहायक थाना में दो तथा मुफस्सिल थाना में एक मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन