मोबाइल छिनतई के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल छिनतई के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोबाइल छिनतई के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई मोबाइल छिनतई की घटना का कोढ़ा पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन किया है. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इस कांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. कुछ दिनों पहले एक राहगीर से अपराधियों ने मोबाइल फोन छीन लिया था. पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू की. अपर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी निगरानी, मोबाइल ट्रैकिंग और गुप्त सूचनाओं के आधार पर मामले की तहकीकात शुरू की. आरोपित अभिषेक कुमार, शिशिया निवासी को उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन