लूट कांड के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूट कांड के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटिहार सहायक थाना में दर्ज लूटकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सहायक थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि लीची लोड पिकअप भान को लूट लिया था. पीड़ित के बयान पर थाना दर्ज कांड संख्या 352/ 24 के तहत लूट कांड का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी थी. में घटना में शामिल मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त को चिन्हित कर अप्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू की. कुछ अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था. शाकिम फरार चल रहा था. बीती रात सहायक थाना पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर मदरसा टोला में छापेमारी कर शाकिम पिता मन्नान को गिरफ्तार कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




