छह जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोढ़ा पुलिस ने जुआरी गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार की है.
कोढ़ा. कोढ़ा पुलिस ने जुआरी गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार की है. कोढ़ा थाना क्षेत्र के राहुल कुमार गुप्ता, विक्की कुमार, मुनीर आलम, राजू कुमार व अन्य छह अभियुक्तों को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए गिरफ्तार किया है. इस दौरान आठ हजार 150 रुपये नगद, एक ताश की गड्डी, 142 पीस ताश एवं सात मोबाइल भी बरामद की गयी. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि 26 अक्तूबर की रात्रि को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोढ़ा पेट्राल पंप के सामने गोदाम में जुआ गैंग के सदस्य जुआ खेल रहे हैं. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए अपने पुलिस बल के साथ पहुंच कर छापेमारी करते हुए पुलिस ने छह जुआरियों को जुआ खेलने के आरोप में विधिवत गिरफ्तार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




