किसान की मोटर चोरी संग एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किसान की मोटर चोरी संग एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरारी प्रखंड के शिया पंचायत के किसान की मोटर चोरी मामले में एक पर मामला दर्ज किया गया. थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि कृषि के लिए लगाई गई मोटर पंप की चोरी की मामले में बरारी थाना कांड संख्या- 17/26 धारा -303(2)/317(2) बीएनएस के प्राथमिकी अभियुक्त सोनू कुमार, शिशिया, थाना बरारी कांड में चोरी कि गईं मोटर पम्प के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. सीओ के जनता दरबार में भूमि विवाद के आवेदन पड़े बरारी अंचल कार्यालय बरारी में सीओ मनीष कुमार ने सोमवार को सबका सम्मान जीवन आसान जनता दरबार में आये जनता की समस्या को सुना. आवेदन में दर्ज विषय एवं समस्या पर गहराई से छानबीन कर निष्पादन भी किया. सीओ ने बताया कि आधा दर्जन भर पड़े आवेदन पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गयी. बिजली चोरी मामले में तीन पर मामला दर्ज बरारी बिजली विभाग ने बिजली चोरी मामले में की छापेमारी में कनीय विद्युत अभियंता शिव शंकर कुमार ने बलमा कि जगदीशपुर पंचायत के भांट टोला में सलाउद्दीन दर्जी ने 1127 यूनिट ऊर्जा हानी कर 18,688 रुपया दंड एवं जन्नत आरा पंचायत भवन जगदीशपुर में 1798 यूनिट ऊर्जा हानी कर 19,767 रूपया दंड एवं कठौतिया के तोहिद को ऊर्जा हानी मामले में 45,914 रुपया का दंड के साथ बरारी थाना में कांड दर्ज किया गया. जनता दरबार में छह मामलों का किया गया निष्पादन बरारी प्रखंड में लगे सोमवार को जनता दरबार में बीडीओ ने आमलोगों की समस्या सुनी. बीडीओ ने बताया कि छह आवेदन जिसमें शौचालय एवं जन्म मृत्यु के आवेदन पड़े. जिसका निष्पादन किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




