पुलिस ने पिस्टल लहराने व झगड़ा करने के आरोप में युवक को पकड़ा

Updated at : 15 May 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने पिस्टल लहराने व झगड़ा करने के आरोप में युवक को पकड़ा

पुलिस ने पिस्टल लहराने व झगड़ा करने के आरोप में युवक को पकड़ा

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित गजिया बड़ी नहर से हसनगंज पुलिस ने पिस्टल लहराते हुए झगड़ा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि असरफ पिता मोहिद, मननपुर थाना हसनगंज को गजिया बड़ी नहर प्रमोद यादव के आवास पर पिस्टल लहराते हुए झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति प्रमोद यादव ने हसनगंज थाना को आवेदन दिया है कि उक्त दो युवक बाइक पर सवार अपने साथ पिस्टल हथियार लेकर आया और हथियार लहराते हुए मेरे साथ झगड़ा व मारपीट करने लगा. मौके पर शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. जिसमें एक युवक हथियार लेकर फरार हो गया. जबकि दुसरा युवक गाड़ी के साथ पकड़ा गया. जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटनास्थल से पकड़ाये युवक व गाड़ी को अपने साथ लेकर थाना ले आयी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित के द्वारा बनाए वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है. साथ ही गिरफ्तार युवक के विरुद्ध कांड संख्या 49/2025 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, एसआई अर्जुन कुमार सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन