48 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों में छायी है मायूसी

48 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों में छायी है मायूसी
– दूसरी महिला से प्रेम-प्रसंग में युवक को लापता करने का परिजनों ने लगाया आरोप – पुलिस आरोपित महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ प्राणपुर थाना क्षेत्र के केहुनियां गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी इंदल कुमार रविदास 22 वर्ष बुधवार की देर शाम आठ बजे से लापता है. उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. परिजन के साथ पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है. पर सुराग नहीं मिलने से परिजनों में मायूसी बढ़ती जा रही है. पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. लापता युवक के बड़े भाई बादल रविदास ने प्राणपुर थाना में गुरुवार की सुबह आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से अपने छोटे भाई इंदल कुमार रविदास की बरामद करने की मांग की है. इस मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कटिहार अभिजीत कुमार व प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो गंभीरता से लेते हुए बसनी बहियार से लापता बाइक एवं खून लगा गमछा बरामद भी किया था. दूसरी ओर घटना स्थल पर एफएसएल की टीम पहुंच कर साक्ष्य भी जुटाया था. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम व एनडीआरएफ टीम लगातार खोजबीन में लगी रही. सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह के द्वारा परिजनों एवं उनके दोस्त से पूछताछ किया रहा है. लापता के बड़े भाई ने प्राणपुर पुलिस को अपने भाई का प्रेम प्रसंग का मामला केहुनियां केवट टोला निवासी जीतू केवट की धर्मपत्नी संजना देवी के बारे में बताया था. गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने प्रेमिका संजना देवी को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है. गुरुवार की रात्रि में घटना से संबंधित दो युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. दूसरे दिन भी पोखर में गोताखोर द्वारा खोजबीन की. शुक्रवार को एसएसपी सदर, डीएसपी वन अभिजीत कुमार सिंह ने प्राणपुर थाना पहुंचकर घटना से संबंधित जांच पड़ताल किया. जिसमें बताया गया इनपुट के अनुरूप जांच किया जा रहा है. घटना से संबंधित कोई भी जानकारी जल्दबाजी में देने से जांच पड़ताल एवं कार्रवाई में खलल पड़ सकता है. दो दिनों से गिरफ्तार महिला दो साल के बच्चे के साथ थाना में है. इंदल के लापता होने से इंदल की पत्नी सोनी देवी, माता मासोमात मीरा देवी, भाई सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. इधर लापता युवक की पत्नी सोनी देवी रोती बिलखती पुलिस से सिर्फ पति की बरामदगी की मांग करते हुए कहा कि दो छोटे-छोटे बच्चे को कौन पालेगा. अब कैसे जिंदा रहेंगे. बहन काजल कुमारी जीविका ने पुलिस से अपने भाई की बरामदगी की मांग की है. उन्होंने विधायक निशा सिंह, डीपीएम कटिहार से भी फोन पर आग्रह किया है. लापता युवक के छोटा भाई बिन्दल रविदास ने बताया कि दो दिनों से पुलिस महिला को थाना में रखा है. लेकिन किसी तरह की पूछताछ नहीं हो रही है. जबकि आवेदन में अंकित पांच लोगों का नाम दिया गया था. उन पांचों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उसमें अमरजीत केवट, मोहन केवट से भी पूछताछ खुलकर नहीं किया जा रहा है. महिला एवं अमरजीत के साथ मोबाइल कॉल 768 बार पिछले दो माह में हुआ है. जबकि महिला द्वारा इन्दल को 101 बार कॉल किया गया है. इसमें महिला और पति के बीच हुई बातचीत का कोल डिटेल्स से पता लगाने से सुराग मिल सकता है. तकरीबन 48 घंटा बीतने के बावजूद भी पुलिस किसी तरह की नतीजा पर नहीं पहुंच पाई है. शुक्रवार को गोताखोर से पोखर में जांच पड़ताल कराया गया. जिसमें कुछ भी पता नहीं चल पाया है. भाई इंदल रविदास लापता हुआ नहीं है. महिला के द्वारा विभिन्न तरह का प्रलोभन देकर लापता कराया गया है. इंदल रविदास जिंदा हो या मुर्दा नहीं मिलने पर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है. पुलिस प्रशासन से बरामदगी कि मांग किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




