सादलपुर खुर्द गांव से शराब तस्कर व धरमगंज से आठ शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 10 Sep 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
सादलपुर खुर्द गांव से शराब तस्कर व धरमगंज से आठ शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सादलपुर खुर्द गांव से शराब तस्कर व धरमगंज से आठ शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

हसनगंज रौतारा थाना क्षेत्र के सादलपुर खुर्द गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर आठ लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. धरमगंज गांव से पुलिस ने शराब के नशे धुत हो हंगामा करने के आरोप में आठ शराबियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार की दोपहर गिरफ्तार शराब तस्कर व शराबियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष लालसार बिंद ने बताया कि नितिश कुमार पिता मुन्नीलाल ऋषि, सादलपुर खुर्द थाना रौतारा के घर के पीछे से पुलिस ने दो अलग-अलग डब्बे से आठ लीटर देसी शराब बरामद करते हुए गिरफ्तार किया है. धरमगंज गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में अलताफ राजा पिता शेख जाकिर, रौतारा, प्रिंस कुमार पिता विमल मंडल, संजय महलदार पिता स्व सुखदेव महलदार, गोपाल महलदार पिता स्व सुरजू महलदार, देवन मंडल पिता जोगन मंडल, शिव शंकर सिंह पिता स्व रामदयाल सिंह सभी दीवानगंज थाना रानीपतरा मुफस्सिल जिला पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार किया गया है. शराब तस्कर के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 162/2025 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. साथ ही 08 शराबियों के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 163/2025 तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन