पुलिस ने 62 लोगों को शराब मामले में किया गिरफ्तार

Updated at : 07 Sep 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने 62 लोगों को शराब मामले में किया गिरफ्तार

पुलिस ने 62 लोगों को शराब मामले में किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रखी है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी ने मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी को खासी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने शराब के मामले में कल 62 लोगों को गिरफ्तार कर 111 लीटर शराब बरामद किया है. जिले की बात की जाये तो रौतारा थाना पुलिस ने छह शराबी, मुफस्सिल थाना पुलिस ने तीन, मनसाही थाना पुलिस ने छह, फलका थाना पुलिस सात शराबियों को गिरफ्तार किया है. इसके अतिरिक्त अन्य थानों में भी छिटपुट गिरफ्तारी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन