पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
मनिहारी मनिहारी थाना पुलिस ने स्मैक की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की नशे के सौदागर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है. बंगाल से यह लाया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने अंबेडकर बस स्टैंड चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया. एक कार से लगभग 500 ग्राम स्मैक बरादम की गयी. यह कार मनिहारी घाट से कटिहार की ओर जा रही थी. दंडाधिकारी आरओ रामसागर पासवान की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान एक थैले में छुपाकर रखी गयी थी. दो तस्करों की गिरफ्तारी हुई है. फरियाद आलम, उम्र 35 वर्ष, निवासी कुम्हरा गांव थाना रौतारा, जिला कटिहार तथा मुर्तजा अली, उम्र 33 वर्ष, निवासी सिमरिया गांव थाना कोढ़ा की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है. मनिहारी थाना के एसआई अमित कुमार राय, एसआई आशीष कुमार, एएसआई संतोष राय की अहम भूमिका रही. मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कारवाई हुई है. लगभग पांच सौ ग्राम स्मैक बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




