तीन शराब तस्कर व चार शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
तीन शराब तस्कर व चार शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन शराब तस्कर व चार शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

9कदवा कदवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच शराबियों व तीन शराब तस्करों को गिरप्तार किया है. कदवा थाना से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोपीनगर में कुछ शराबियों द्वारा शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के गोपिनगर ग्राम निवासी चार शराबियों चुन्ना उरांव, विजय रविदास, अर्जुन कुमार परिहार, डोमाई परिहार एवं नन्दनपुर ग्राम निवासी परमानंद विश्वास को गिरफ्तार कर लिया. अवैध शराब बेचने की सूचना पर थाना क्षेत्र अलग-अलग जगहों में छापेमारी कर तीन शराब विक्रेता को 50 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. जिसमें थाना क्षेत्र निझरा ग्राम निवासी श्रीलाल उरांव के 56 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी, बाबू लाल उरांव के 26 वर्षीय पुत्र अमित उरांव एवं धपरसिया पंचयात के कुम्हला से कुम्हला ग्राम निवासी भैया मरांडी के 43 वर्षीय पत्नी होपनमय शामिल है.बिसनपुर हॉल्ट से कदवा पुलिस द्वारा छापेमारी कर 18 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर कदवा थाना लाया गया. उक्त सभी आरोपियों को मद्य निषेध अधिनियम के तहत कागजी प्रक्रिया पूरा कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन