पुलिस ने 19.185 लीटर शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 10 Jun 2026 5:16 PM
विज्ञापन
एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर तेलता थाना पुलिस थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान व छापेमारी करते आ रही है.
विज्ञापन
कटिहार
तेलता थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बाइक के साथ 19.185 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर तेलता थाना पुलिस थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान व छापेमारी करते आ रही है. इसी दौरान तेलता थानाध्यक्ष दीपक कुमार 3 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक बाइक सवार व्यक्ति अवैध विदेशी शराब लेकर रेलवे गुमटी के पास की ओर आ रहा है. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तेलता थाना पुलिस ने रेलवे गुमटी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया.जांच के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोका
जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का इशारा किया. जब गाड़ी रूकी तो पुलिस ने बाइक की तलाशी ली. इस दौरान बाइक से 19.185 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. शराब मिलते ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नफिस आलम उम्र 21 वर्ष पिता साबुल हक सा श्रीपुर डंगरा थाना बाईसी जिला पूर्णिया निवासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










