आधा दर्जन शराबियों को पुलिस ने पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated:
विज्ञापन
आधा दर्जन शराबियों को पुलिस ने पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा

आधा दर्जन शराबियों को पुलिस ने पकड़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन

फलका फलका पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपितों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महेशपुर एवं लाली सिंघिया गांव में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर छापेमारी की. मौके से कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्तियों में अमित कुमार, नीरू कुमार मंडल ग्राम भंगहा, थाना पोठिया, सोसित कुमार मंडल, कैलाश कुमार मंडल ग्राम सोहथा घाट, बबलू कुमार ग्राम महेशपुर, थाना फलका, विकास कुमार ग्राम रहुआ, थाना के नगर, जिला पूर्णिया शामिल हैं. पुलिस पूछताछ के दौरान सभी के मुंह से शराब पीने जैसी गंध आ रही थी. सभी का चिकित्सकीय जांच कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई.थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन