सरस्वती पूजा पर डीजी बजाने पर रहेगा प्रतिबंध, थानाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती पूजा पर डीजी बजाने पर रहेगा प्रतिबंध, थानाध्यक्ष

सरस्वती पूजा पर डीजी बजाने पर रहेगा प्रतिबंध, थानाध्यक्ष

विज्ञापन

हसनगंज थाना प्रांगण में सीओ कृष्ण मोहन कुमार व थानाध्यक्ष निक्की की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की. थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के साथ गणमान्य लोग भी शामिल हुए. थानाध्यक्ष निक्की ने कहा कि सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनायें. डीजे व आर्केस्ट्रा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. पूजा स्थल पर अश्लील गाना बजाने पर भी रोक रहेगी. प्रतिमा के विसर्जन के दिन आपलोग सावधानीपूर्वक प्रतिमा का विसर्जन करें. जिन लोगों को सरस्वती पूजा करना है. वह लोग थाना में आवेदन देकर लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं. सभी पूजा समितियां को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. प्रतिमा का विसर्जन निश्चित रुट चार्ट के आधार पर ही किया जायेगा. पूजा समितियां नियम की अवहेलना करेगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. पदाधिकारियों ने मौजूद जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों से सरस्वती पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मानने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया. सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया. हुड़दंग करने वाले व शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. मुखिया कन्दलाल मुर्मू, गौतम कुमार, भाजपा नेता ज्योतिष कांत कुंवर, सरपंच तल्लू हेंब्रम, सदानंद तिर्की, पप्पू मंडल, अमरनाथ यादव, प्रेम पोद्दार, विकास विश्वास मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन