मवि धंचना में एमडीएम में मिला प्लास्टिक, बच्चों में अफरा-तफरी, जांच के आदेश

Updated:
विज्ञापन
मवि धंचना में एमडीएम में मिला प्लास्टिक, बच्चों में अफरा-तफरी, जांच के आदेश

मवि धंचना में एमडीएम में मिला प्लास्टिक, बच्चों में अफरा-तफरी, जांच के आदेश

विज्ञापन

– खाना फेंककर छात्रों ने जताया विरोध, अभिभावकों में आक्रोश, लापरवाही पर कार्रवाई की मांग बारसोई चांदपारा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय धंचना में गुरुवार को मध्यान भोजन में प्लास्टिक का टुकड़ा मिलने से अफरा-तफरी मच गयी. आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने खाना फेंक दिया. एमडीएम संचालन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इन दिनों प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों का संचालन प्रातःकालीन पाली में किया जा रहा है. सुबह करीब नौ बजे बच्चों को एमडीएम परोसा गया. एक छात्र के भोजन की थाली में प्लास्टिक का टुकड़ा नजर आया. वैसे ही अन्य बच्चों में दहशत फैल गयी. कई बच्चों ने अपना खाना फेंक दिया और विरोध शुरू कर दिया. अभिभावक भी विद्यालय पहुंचने लगे और एमडीएम की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई. अभिभावकों ने प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद ने बताया कि एमडीएम का भोजन विद्यालय में पहुंचते ही सभी बच्चों को परोसा गया था. एक छात्र के भोजन में प्लास्टिक का टुकड़ा पाया गया. सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को फोटो के साथ दी गई है. विधायक संगीता देवी ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है. चिकित्सक डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि गर्म भोजन में प्लास्टिक का टुकड़ा मिलना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है. फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो बच्चों के लिए खतरनाक है. बीईओ मुमताज अहमद ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही एमडीएम प्रभारी नियाज अहमद को जांच का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन